Naukri Ke Liye Shiv Puja | नौकरी चाहिए तो ऐसे करिए भगवान शिव की पूजा

Naukri Ke Liye Shiv Puja – पूरे विश्व में श्रद्धा में अधिक विश्वास रखने वाला कोई देश है तो वह भारतवर्ष है। यह अपनी महानता के लिए प्रसिद्ध है। यहां के लोग पूजा पाठ में सर्वाधिक रूचि रखते हैं। यदि देखा जाए तो यहां हजारों क्या लाखों में देवी देवताओं की मूर्तियों की संख्या दिखाई पड़ती है। यदि हिंदू धर्म में देखा जाए तो इनमें भगवान शिव की आराधना करने वाले ज्यादातर लोग पाए जाते हैं। क्योंकि उनका मानना है कि भगवान शिव के आराधना करने से नौकरी के योग बनेंगे।

Naukri ke liye shiv puja

आइए आज हम अपने इस लेख में भगवान शिव के पूजन हवन सामग्री के माध्यम से नौकरी के आसार के बारे में आप सभी से विस्तृत रूप मे जानकारी साझा करने जा रहे हैं। हमे विश्वास है कि जब आप Naukri Ke Liye Shiv Puja के लेख को अंत तक पढ़ लेंगे तो आप भी इस बात पर यकीन करने लगेंगे की नौकरी पाने के लिए शिवपूजन बहुत लाभकारी है। 

नौकरी के लिए कैसे करें शिव पूजा | Naukri Ke Liye Shiv Puja

नौकरी के लिए शिवपूजन की विधि के बारे में यदि बात करें तो हमे प्रातः काल जग कर सर्वप्रथम मल मूत्र का त्याग करना है। उसके बाद हमें यदि हमारे अगल बगल में मां गंगा की धारा बह रही हो तो हमें मां गंगा में जाकर स्नान करना चाहिए। यदि आपके पास किसी नदियां झरने का विकल्प मौजूद नहीं है तो आप अपने घर पर भी स्नान कर सकते हैं।

उसके बाद हमें स्वच्छ वस्त्र पहन कर भगवान  शिव की आराधना सच्चे दिल से करनी चाहिए ।भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए हमें अपने मन को शुद्ध और स्वच्छ रखना पड़ेगा। और इस प्रकार हमें नित्य दिन सुबह में भगवान शिव की प्रतिमा के समक्ष उनसे अपने मनोकामना को पूर्ण करने हेतु निवेदन करना होगा। 

यदि संभव हो तो हमें रुद्राक्ष की माला कम से कम 101  बार फेरना चाहिए। क्योंकि हमारे ग्रन्थों में स्पष्ट किया गया है कि भगवान शिव रूद्र अवतार भी हैं। यदि हम प्रतिदिन इसी प्रकार से भगवान शिव की आराधना करेंगे तो एक ना एक दिन ऐसा आएगा जिस दिन हमारी भक्ति का फल हमें अवश्य मिलेगा और हमारी नौकरी सुनिश्चित हो जाएगी।

नौकरी के लिए किस दिन करें शिव पूजा

यदि ऐसे कहा जाए तो प्रत्येक दिन हम भगवान शिव की आराधना कर सकते हैं। लेकिन भारतीय परंपराओं के अनुसार यह कहा जाता है की भगवान शिव की आराधना प्रत्येक सप्ताह के सोमवार या मंगलवार को करना अत्यधिक फायदेमंद सिद्ध होता है।

कहा जाता है कि हनुमान यानी बजरंगबली भगवान शिव के रूद्र अवतार है। इसलिए हमें भगवान शिव की आराधना सप्ताह के 2 दिन सोमवार और मंगलवार को अवश्य करना चाहिए। इसके अलावा महाशिवरात्रि के दिन और सावन मास में भगवान शिव की पूजन करने से नौकरी के आसार प्राप्त किए जा सकते हैं।

नौकरी के लिए शिव पूजा की मुख्य सामग्री

भारतीय परंपराओं के अनुसार शिवपूजन की मुख्य सामग्रियां होती हैं। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए बेलपत्र की पत्तियां जिनमें एक भी छिद्र ना हुआ हो। उस प्रकार की कम से कम 11 पत्तियां या 21 पत्तियां उपयोग में लानी चाहिए। उसके अलावा गाय के दूध या गंगाजल का उपयोग करना चाहिए ।क्योंकि गंगाजल सबसे शुद्ध माना गया है।

इस प्रकार सफलता प्राप्त करने के लिए हमें नित्य दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने हेतु चंदन के लेप उनके पूरे शिवलिंग पर लगाना चाहिए। फूल और प्रसाद चढ़ा कर और हवन इत्यादि करके उनको प्रसन्न करना चाहिए। भगवान शिव को अगस्त का फूल भी बहुत प्यारा है।

भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग पर अक्षत चढ़ाएं ध्यान रखें कि उसमें कोई टूटा चावल ना हो इससे भगवान शिव प्रसन्न होंगे और नौकरी के योग बनेंगे। बेल वृक्ष के नीचे यदि हम प्रतिदिन जल अर्पित करें एवं धूप अगरबत्ती दिखाएं और मन ही मन बेल के वृक्ष के सामने हाथ जोड़कर अपने मन में नौकरी पाने के लिए प्रार्थना करें तो आने वाले कुछ समय में अच्छा परिणाम मिल सकता है।

यदि इन सारी सामग्रियों से हम सच्चे दिल से आस्था लगाकर भगवान शिव की आराधना प्रत्येक दिन करें तो हमारी नौकरी के आसार ज्यादा दिखाई देंगे और हम एक ना एक दिन अवश्य ही अपने मुकाम तक पहुंच पाएंगे।

नौकरी के लिए शिवपूजन का उत्तम समय

भारतीय परंपराओं के अनुसार एवं प्रकांड पंडित और ऋषि-मुनियों के द्वारा और हमारे शास्त्र में वर्णित समय सारणी के हिसाब से सरकारी नौकरी के लिए उत्तम समय प्रातः काल चिड़ियों के बोलने से पूर्व कर लेना उचित माना गया है। और सायकाल में भगवान शिव की आरती कर लेना उत्तम माना गया है। जिससे भगवान शिव अपने भक्तों पर काफी प्रसन्न होते हैं और इसे करने से नौकरी के काफी योग बनते दिखाई देंगे।

नौकरी के लिए शिव पूजा का मंत्र

ब्राह्मणों और ज्योतिषियों का मानना है नौकरी के देवता भगवान शिव (Naukri Ke Liye Shiv Puja) को प्रसन्न करने के लिए हमें मंत्र की ज्यादा आवश्यकता पड़ती है। मंत्र के द्वारा हम भगवान शिव को जल्दी प्रसन्न कर सकते हैं। क्योंकि मंत्रों में बहुत ही विशिष्ट शक्तियां होती हैं। जिसके बार-बार उच्चारण करने से भगवान शिव जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं और अपने भक्तों को मनचाहा वर प्रदान करते हैं।

भारतीय सभ्यता के अनुसार बहुत सारे धर्म ग्रंथों में मंत्रों के बारे में दर्शाया गया है। जिनमें से कुछ मंत्र काफी फलदायक सिद्ध होते हैं। ऐसे हमारे प्रकांड पंडितों ऋषि-मुनियों का मानना है।

इन मंत्रों में जैसे ओम नमः शिवाय का जप प्रतिदिन 108 बार करना चाहिए इसके अलावा ओम त्र्यंबकम यजामहे सुगंधिम पुष्टिवर्धनम । उर्वारुकमिव बंधनान मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्।। अर्थात हम उस त्रिनेत्र को पूजते हैं जो हमारे पालनहार हैं। एक ना एक दिन किसी वृक्ष के टहनियां से फल जिस प्रकार मुक्त हो जाते हैं उसी प्रकार एक ना एक दिन हमारा भी शरीर फल के भाती  मुक्त हो जाता है यानी सरल भाषा में कहा जाए तो नश्वरता से मुक्त हो जाता है। 

इसी प्रकार एक और मंत्र ओम नीलकंठ आए नमः, ओम पार्वती पते नमः यह सभी मंत्र प्रमुख मंत्र है। जिनके द्वारा भगवान शिव को प्रसन्न किया जा सकता है। इन सारे मंत्रों का सार अलग-अलग प्रस्तुत किया गया है। यह सभी मंत्र हमारे धर्म ग्रंथों में धर्म शास्त्रों में अर्थ सहित भावार्थ सहित वर्णित किया गया है। जिसके उच्चारण मात्र से ही नौकरी के आसार प्राप्त किए जा सकते हैं।

ऐसे ही एक मंत्र हैं ॐ नमो भगवते रुद्राय नमः। इस मंत्र के उच्चारण करने से व्यक्ति के सारी मनोकामनाएं जो वह सोच कर भगवान शिव के समक्ष जप कर रहा है वह पुर्ण होगा। नौकरी के लिए यह सभी मंत्र फलदायक हो सकते हैं।

सफलता के लिए भगवान शिव को कैसे प्रसन्न करें

सफलता प्राप्त करने के लिए भगवान शिव को प्रसन्न करने के बहुत सारे उपाय हमारे ग्रंथों में मिलते हैं। जिनमें से कुछ उपाय हम आपके समक्ष रख रहे हैं। जो निम्नलिखित प्रकार से है।

  • सफलता प्राप्त करने के लिए सर्वप्रथम श्रद्धा और विश्वास का होना अति आवश्यक है। श्रद्धा और विश्वास के बिना हम भगवान शिव तो क्या किसी को भी नहीं प्रसन्न कर सकते हैं।
  • सफलता प्राप्त करने के लिए यह जरूरी नहीं है कि हमें मंदिर में ही जाकर पूजन करनी होगी। हम अपने घरों में भगवान शिव की प्रतिमा को या शिवलिंग को स्थापित कर उनका पूजन विधिवत रूप से करे तो हमें सफलता प्राप्त होगी।
  • बेल के वृक्ष में जल अर्पित करने से या बेलपत्र जिसमें एक भी छिद्र ना हो उसे शिवलिंग पर चढ़ाने से सफलता प्राप्त होती है।
  • शास्त्र के अनुसार बेल वृक्ष के नीचे किसी ब्राह्मण को यदि भोजन कराया जाए तो जिस व्यक्ति के द्वारा यह कार्य किया जाता है उसे संतान की प्राप्ति होती है जो कि सफलता का एक रूप है।
  • कमल के फूल धतूरे के फल और चंदन के लेप शिवलिंग पर अर्पित करने से सफलता प्राप्त होती है।
  • शास्त्र के अनुसार शालिग्राम के पत्थर पर दूध और तिल का चढ़ावा भी सफलता प्रदान करती है।
  • इंटरव्यू देने जाते समय हमें हमारे घर में हनुमान जी की उड़ती हुई तस्वीर लगी हुई रहती हैं उन्हें प्रणाम कर के जाय या हनुमान चालीसा का जाप करके इंटरव्यू देने जाए सफलता आपकी कदम चूमेगी।
  • परीक्षा देने जाते समय यदि हमारे घर में गौमाता है तो उन्हें प्रणाम करके जाएं क्योंकि गौमाता में भोलेनाथ और माता पार्वती का वास होता है। 

FAQ

क्या सच में भगवान शिव की आराधना करने से नौकरी की प्राप्ति हो सकती है?

जी हां सच्चे मन से और श्रद्धा से भगवान शिव की पूजा करके आप नौकरी पा सकते हैं।

नौकरी प्राप्त करने के लिए भगवान शिव का सबसे सर्वश्रेष्ठ मंत्र कौन सा है?

नौकरी प्राप्त करने के लिए भगवान शिव का सबसे उत्तम मंत्र है ओम नमः शिवाय।

नौकरी पाने के लिए भगवान शिव की पूजा कौन से दिन करनी चाहिए?

एक अच्छी नौकरी की प्राप्ति के लिए भगवान शिव की पूजा सोमवार के दिन करनी चाहिए।

क्या गाय को रोटी देने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं?

हिंदू धर्म के अनुसार गाय में भगवान शिव और माता पार्वती का वास होता है तो इन्हें रोटी देने से नौकरी पाने में सहायता मिल सकती है।

निष्कर्ष

ऊपर दिए गए सारे तथ्य मुख्य रूप से Naukri Ke Liye Shiv Puja के समक्ष आराधना हेतु दिया गया है। जिससे हम अपनी सफलता को भगवान शिव की आराधना करके सुनिश्चित कर पाएंगे ।और आने वाले समय में कहीं ना कहीं नौकरी लेकर अपने जीवन को सुखमय ढंग से व्यतीत कर पाएंगे ।

इस प्रकार हमारे लेख को पढ़ने के बाद आपको नौकरी के लिए दर-दर भटकने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। यदि हमारे द्वारा लिखा गया यह लेख आपको अपनी मंजिल तक पहुंचाने में सिद्ध हुआ हो, तो इस लेख को अपने परिवार के सदस्य अपने मित्र बंधु बांधव को साझा करें और उन्हें भी इस लेख के द्वारा उनकी सफलता को सुनिश्चित करने में मदद करें। भोलेनाथ आपकी सारी मनोकामना पूर्ण करेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top