Ladkiyo ke Liye Kaun Si Naukri Sabse Acchi Hai – आज की आधुनिक दौर में लड़कियों के लिए अनंत करियर ऑप्शन मौजूद है। लड़कियां भी पुरुषों के समान हर जॉब को करने में सक्षम है। परंतु कुछ ऐसी नौकरियां भी है, जोकि लड़कियों के लिए सबसे अच्छी मानी जाता है। अगर आप भी जानना चाहते हैं लड़कियों के लिए कौन सी नौकरी सबसे अच्छी है तो इस लेख को पूरा पढ़ें।
किसी भी लड़की के लिए सरकारी नौकरी करना एक सपने के समान ही है। वैसे तो आज दुनिया की सभी महिलाएं सामाजिक बंधनों को तोड़कर हर क्षेत्र में जॉब कर रही हैं। अगर आप भी बेहतर नौकरी के बारे में ढूंढ रही हैं, तो यहां पर हम आपको लड़कियों के लिए 10 सबसे अच्छी नौकरी के बारे में बताएंगे।
Table of Contents
लड़कियों के लिए कौन सी नौकरी सबसे अच्छी है?
आज के मॉडर्न जमाने के सभी लड़कियां घर की चारदीवारी से बाहर निकल कर काम करना चाहती है। हर लड़की चाहती है कि वह पुरुषों की तरह ही एक अच्छी नौकरी प्राप्त करें और अपने कैरियर में उन्नति करें। यहीं पर कुछ लड़कियां को समझ नहीं आता है कि वह कौन सी नौकरी को चुने।
हम आपको बहुत ही बेहतर नौकरियों के बारे में बताएंगे। खासकर के लड़कियां अपनी पर्सनैलिटी एजुकेशन, नेचर, क्रिएटिविटी, और मेहनत के आधार पर इन नौकरियों में से किसी को चुन सकती है।
10. शिक्षिका (Tiching)
लड़कियों के लिए सबसे ज्यादा तनख्वाह वाली नौकरी भारत में टीचिंग को माना जाता है। लड़कियों के लिए teaching बहुत ही आसान काम होता है। वैसे भी दुनिया में किसी भी बच्चे की सबसे पहली शिक्षिका मां होती है, जिसके चलते लड़कियों में शिक्षिका की गुण पहले से ही मौजूद होते हैं।
अगर आप एक ऐसी नौकरी की तलाश में है जिसमें आप लोगों की मदद कर सकते हो। साथ में अगर आप सीखने सिखाने का जज्बा आप के अंदर है तो आप इस नौकरी को करियर विकल्प के तौर पर चुन सकते हैं।
9.फैशन डिजाइनर
लड़कियों में फैशन सेंस लड़कों के मुकाबले ज्यादा होती है। जिसके चलते लड़कियां फैशन डिजाइनिंग का काम बड़े ही आसानी से कर सकती है। फैशन डिजाइनिंग के क्षेत्र में बहुत ही बड़ा करियर विकल्प है।
अगर आपके अंदर फैशन सेंस बहुत अच्छा है तो आप फैशन डिजाइनर के तौर पर अपना करियर बना सकते हैं। अभी बहुत सारी कंपनियां और सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर को ढूंढते हैं क्योंकि एक बढ़िया फैशन डिजाइनर की कमी अभी बहुत है।
8. मेकप आर्टिस्ट
लड़कियों के लिए मेकअप आर्टिस्ट सर्वश्रेष्ठ नौकरियों में से एक है। अगर आपको मेकअप करना पसंद है और आप मेकअप करने के शौकीन हैं तो आप इस करियर को चुन सकते हैं।
अभी अच्छे मेकअप आर्टिस्ट की बहुत ही मांग है। हर शादी समारोह यहां तक की फिल्म इंडस्ट्री में भी मेकअप आर्टिस्ट की जरूरत है। अगर आप पैसा और नाम दोनों कमाना चाहते हैं तो आप मेकअप आर्टिस्ट बन सकते हैं।
7. वैज्ञानिक
आज न जाने कितनी सारी महिला वैज्ञानिक पूरी दुनिया में अपने कार्यों के लिए डंका बजा चुकी है। इतिहास में कल्पना चावला और हाल ही में भारत के मंगलयान को सफल बनाने में 5 महिला वैज्ञानिकों का अहम योगदान थी।
अगर आप भी साइंस टेक्नोलॉजी मैं अपनी रुचि रखते हैं, तो आप वैज्ञानिक बन सकते हैं। वैज्ञानिक बनने के लिए आपको किसी भी साइंस फैकल्टी से ग्रेजुएशन करनी होगी। उसके बाद आप Isro या DRDO में जॉब के लिए अप्लाई कर सकते हैं, और कंपटीशन एग्जाम को क्लियर कर के जॉब प्राप्त कर सकते हैं।
6.केबिन क्रू /Air hoested
आज ज्यादातर एयरलाइंस कंपनियां केबिन क्रु के रूप में महिलाओं को ही प्राथमिकता देते हैं। वैसे तो इसके कई सारे कारण हैं, पहला की महिलाओं का वजन कम होता है और दूसरा महिलाओं का व्यवहार बहुत ही नरम होता है।
अगर कोई भी लड़कियां अच्छी सैलरी और अच्छी लाइफ स्टाइल जीना चाहती है तो इस करियर विकल्प को चुन सकती है। इस जॉब को प्राप्त करने के लिए उन्हें ग्रेजुएशन किसी भी स्ट्रीम से कंप्लीट करना होता है। उसके बाद उन्हें कंपटीशन एग्जाम को क्लियर करके एयर होस्टेस का जॉब मिल सकती है।
5. वकील
लड़कियों के लिए वकील की जॉब एक बेहतर करियर ऑप्शन माना जाता है। वकील की जॉब प्राप्त करने के लिए आपको 12वीं के बाद CLAT एग्जाम पास करके LLB कोर्स में एडमिशन ले कर पढ़ाई पूरी होनी पड़ती है।
12वीं के बाद आपको 5 वर्षों का लॉ की पढ़ाई करनी होगी। पढ़ाई पूरा करने के बाद आप एक एडवोकेट बन सकते हैं।
4. पत्रकारिता
आज लड़कियों के लिए पत्रकारिता एक सर्वश्रेष्ठ नौकरियों में से एक है। आज सभी न्यूज़ चैनल में महिला पत्रकारों का ही दबदबा है। उदाहरण के तौर पर एबीपी न्यूज़ में- रुबिका लियाकत, आज तक – अंजना ओम कश्यप आदि।
जो लड़कियां अपने जॉब में दौलत, शोहरत,नाम कमाना चाहती है वह पत्रकारिता को अपना करियर बना सकती है।
3.नर्सिंग
लड़कियों का व्यवहार कोमल और केयरिंग होने के चलते लड़कियों के लिए नर्सिंग एक बहुत ही बेहतर जॉब है। जो लड़कियां लोगों की सेवा करना चाहती है वह इस जॉब को कर सकती हैं।
इस जॉब को करने के लिए आपको 12वीं के बाद किसी भी मेडिकल इंस्टिट्यूट से नर्सिंग की कोर्स को कंप्लीट करना होता है।
2. बैंकिंग (PO/Clerk)
आज ज्यादातर बैंकों में हमें महिला कर्मचारी ही देखने को मिलती है। महिलाओं के लिए एक बेहतर सैलरी वाला नौकरी बैंकिंग को माना जाता है। महिलाओं के लिए यह नौकरी इसलिए भी अच्छा होता है क्योंकि यहां पर सबसे अधिक छुट्टियां मिलती है।
जो महिलाएं अपने घर और जॉब दोनों को संभालना चाहती है, उनके लिए यह जॉब सबसे बढ़िया है। Banking की जॉब करने के लिए ग्रेजुएशन करना होता है। उसके बाद आपको कंपटीशन एग्जाम क्लियर करने होती है बैंकिंग की फिर आप बैंकिंग में जॉब प्राप्त कर सकते हैं ।
01. इंडियन सिविल सर्विसेज
इंडियन सिविल सर्विसेज में भारत की सर्वश्रेष्ठ और उत्कृष्ट पद के अधिकारी की नियुक्ति भारत की सबसे कठिन परीक्षा UPSC के द्वारा किया जाता है। Indian civil service के अंदर IAs,IPS,IES,IFS जैसे पदाधिकारी आते हैं। अगर आप देश की सेवा करना चाहते हैं तो आप इंडियन सिविल सर्विसेज को अपना करियर बना सकते हैं।
Indian civil services में नौकरी प्राप्त करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आपको दुनिया की सबसे कठिन परीक्षा में से एक UPSE को क्लियर करना होगा तभी आप इंडियन सिविल सर्विसेज की नौकरी कर पाएंगे।
Concullison
हमें पूरा उम्मीद है कि आपको लड़कियों के लिए कौन सी नौकरी सबसे अच्छी है के बारे में संपूर्ण ज्ञान मिला होगा। हमने लड़कियों के जॉब और करियर के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां आपके साथ साझा किया है। आप इस लेख को अपने किसी दोस्त या संबंधी के साथ शेयर जरूर करें ताकि उन्हें इस प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारी मिले।