Kripa Meaning in Hindi – हम सभी ने कृपा शब्द बहुतों बार सुना है, कि आपकी कृपा से ये हो गया, आपकी कृपा से वो हो गया, आपकी कृपा से मेरा बिगड़ा हुआ काम बन गया,आप नही होते तो शायद मेरा क्या होता, बस सब आपकी कृपा हैं,ऐसी ऐसी बहुत सारी बातें हम सभी के बीच सुनने को मिलती हैं,पर कभी आपने ये सोचने समझने का प्रयास किया हैं आखिर जिस कृपा शब्द को हम इतने बार अपने जिह्वा पर लाते हैं वो कृपा शब्द क्या है, कृपा शब्द का सही अर्थ क्या है.

अपको यदि कृपा शब्द का अर्थ (Kripa Meaning in Hindi) के बारे में आज तक नही पता, सिर्फ सुनते है ,लेकिन इसके बारे में कोई कल्पना नहीं की है ,लेकिन यादि आपको इस शब्द को जानने की इक्षा हैं, तो हमारे द्वारा लिखे गए लेख को एक बार पढ़ ले , आपको कृपा शब्द से जुड़े सारे तथ्ययो के बारे में पूर्ण जानकारी हो जाएगी।
- लड़कियों के लिए कौन सी नौकरी सबसे अच्छी है?
- Sabse Acchi Naukri Kaun Si Hai? जहां मिलती है ज्यादा पैसा, रुतबा और सुविधा 2023
Table of Contents
कृपा से आप क्या समझते है? | Kripa Meaning in Hindi
सरल एवं स्पष्ट भाषा में यदि कहा जाए तो, कृपा का अर्थ बिना किसी कामना के किसी दुसरे को परिपूर्ण कर देना कृपा कहलाता हैं। कृपा जो किसी विवश परस्थिति में फसे हुए इंसान या कोई भी जीव की सहायता कर देना उसपर कृपा करने जैसा होता हैं,जो बिना स्वार्थ सिद्ध हुए किया जाता हैं।हम यदि बदले की भावना से किसी पर कृपा करते हो,तो वह कृपा नहीं बल्कि व्यापार कहलाता हैं।
आप यदि उदाहरण के तौर पर देखे, तो आप जिस धरती पे रहते हैं, जो बिना स्वार्थ के आपको अपनी गोद में स्थान दिया है। प्रकृति की बात करे तो वो हमें स्वास्थ लेने के लिए शुद्ध हवा, पीने के लिए स्वक्ष जल, बिना कोई स्वार्थ के हमें प्रदान करती हैं। उगते हुए सूर्य की बात करे , या चांदनी रात में निखरते हुए चांद ,या फिर झिलमिलाते हुए असंख्य तारो की बात करें, तो ये बिना स्वार्थ छिपे हमें अपनी सितलता, अपनी छांव, अपनी रोशनी ये सब कुछ है प्रदान करता है, सही मायने में इसी को कृपा कहते हैं।
शब्द कृपा और कृप्या में क्या अंतर हैं
शब्द कृपा और कृप्या ये दोनों में बहुत ही गहरा संबंध हैं, ये शब्द तो दिखने में एक जैसा लगता है ,लेकिन जब इनका अर्थ समझने की कोशिश की जाती हैं तो इसके अलग अलग मायने हो जाते हैं। कृपा और कृप्या के बीच के अंतर को निम्नलिखित प्रकार से दर्शाया गया हैं ।
कृपा शब्द से तात्पर्य बिना किसी स्वार्थ के किसी भी जीव की सहायता करना, भूखे को निस्वार्थ मन से भोजन खिलाना ये कृपा है, यदि कोई जीव किसी मुसीबत में फंसा हुआ दिखे तो उसकी निस्वार्थ मन से सहायता करना ये कृपा है। कृपा शब्द को अंग्रजी भाषा में( Grace) कहा जाता हैं।
कृपया शब्द जहां विनती की जाए, याचना की जाए। सरल भाषा में जाना जाए तो, कृपया शब्द से तात्पर्य आग्रह करना होता है, इस शब्द में स्वार्थ की भावना छिपी हुई है, एक दुसरे के लिए कोई कुछ करता हैं तो उसके पीछे वो भी उस व्यक्ति से कुछ चाहता होगा।उदाहरण के तौर पर यदि हम भगवान की पूजा करते हैं,उन्हें पुष्प,जल इत्यादि का चढ़ावा भेंट करते हैं, उसके बदले में हम उनसे कुछ ना कुछ अवश्य मांग करते हैं ।
कृपा के प्रयोग वाले वाक्य
Kripa Meaning in Hindi और कृपा के प्रयोग से संबंधित बहुत सारे वाक्य है, ये असीमित मात्रा में हैं,ऐसे ही कुछ निम्लिखित वाक्य नीचे दिए गए हैं।
उदाहरण :
- हमारे उपर आपकी सदेव से कृपा बनी है।
- आपके कृपा के बिना हमारा कार्य सिद्ध नहीं होता।
- आपकी कृपा से हमारा परिवार बिखरने से बच गया।
- भगवान की कृपा से आज अनोहोनी होने से हम सभी बच गए।
- आप हर समय इसी प्रकार से हम पर कृपा बनाए रखें।
कृपा से मिलते जुलते शब्द
जैसा कि हमने अपनी इस लेख में आपको बताया कृपा का प्रयोग कई प्रकार से अलग-अलग वाक्यों की महत्ता बढ़ाने के लिए किया जाता है। कृपा का सीधा सा अर्थ है बिना किसी के कोई काम ना किए हुए उसे परिपूर्ण करना। जब आप किसी के कठिन समय में उदार स्वभाव रखकर उसकी परेशानी को दूर करने के लिए प्रयास करते हैं तो वह व्यक्ति आपसे आपकी कृपा के लिए धन्यवाद कैसा है।
कई बार ऐसा होता है कि आप कृपा शब्द का प्रयोग करना उचित नहीं समझते और उसकी जगह कुछ अन्य शब्दों का प्रयोग करना ज्यादा सटीक लगता है। नीचे कुछ ऐसे शब्द दिए गए हैं जो की कृपा से मिलते-जुलते एवं एक ही अर्थ के शब्द है। जैसे – अनुग्रह, दया, मेहरबानी, इत्यादि। हमेशा कह सकते हैं कि यह सभी शब्द कृपा के पर्यायवाची शब्द है जिनका प्रयोग आप समान अर्थ वाले वाक्य में कर सकते हैं।
निष्कर्ष
उपरोक्त लेख के माध्यम से कृपा शब्द का सही अर्थ क्या है (Kripa Meaning in Hindi) इसके बारे में आप से सभी जानकारी रखें गई। कृपा शब्द से संबंधित सारी जानकारी जिसमें कृपा शब्द का क्या अर्थ होता हैं, कृपा शब्द और कृप्या शब्द में क्या अंतर हैं। ऐसी तमाम जानकारियों को इस लेख के माध्यम से सरल से सरल भाषा के द्वारा समझाया गया हैं।
कृपा शब्द के बारे में यदि आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी सही लगे और आप इस शब्द को पूर्ण रूप से समझ गए होंगे तो इस लेख को अपने मित्रों और रिश्तेदारों के साथ अवश्य शेयर करें जिनसे उन्हें भी इस बात की जानकारी पूर्ण रूप से समझ आ सकें।